ट्रंप ने दो दिनों की बातचीत के बाद पांच दिन के सीजफायर के लिए सहमति जताई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में घोषणा की कि अगले पांच दिनों तक ईरान के किसी भी ऊर्जा संयंत्र पर हमला नहीं होगा. हालांकि ट्रंप का दावा है कि बातचीत मजबूत रही, वहीं ईरान का कहना है कि कोई बातचीत हुई ही नहीं.