ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया (UEA) भारतीय छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए करीब 12 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप दे रही है. ये अवसर उन छात्रों के लिए है जो सितंबर 2026 से PG कोर्स शुरू करना चाहते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना और UEA के पात्र कोर्स में एडमिशन ऑफर मिलना जरूरी है. आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2026 तय की गई है.