देश में गर्मी ने अपने तेवर तेज कर लिए हैं. तापमान लगातार बढ़ रहा है. हालात और भी चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले चार से पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज लू चल सकती है.