हरियाणा के अंबाला में ड्यूटी पर जा रहा पुलिसकर्मी अमित कुमार नशे की हालत में अपनी सफेद वरना कार चला रहा था. काली पलटन पुल के पास उसने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी. टक्कर लगते ही 22 वर्षीय निकिता सड़क पर गिर गई, जिसके बाद आरोपी ने कार उस पर चढ़ा दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार उसे करीब 100 मीटर तक घसीटती रही, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. राहगीरों की मदद से निकिता को अंबाला सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.