दिल्ली के द्वारका में एक तेज रफ्तार कार ने 23 साल के युवक साहिल धनेश्रा की जान ले ली. इस हिट एंड रन मामले में आरोपी को बेल मिलने पर पीड़ित साहिल धनेश्रा की मां ने सवाल उठाया कि सिस्टम बार-बार एक ही गाड़ी को अपराध करने देता है और उसे कोई रोक नहीं रहा है. बच्चे और उनके भविष्य की कीमत केवल ₹1000 से ₹4000 तक है क्या?