अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा कानूनी झटका लगा है. अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए 10 फीसदी आयात शुल्क को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया. अदालत ने माना कि 1974 के व्यापार कानून का इस्तेमाल इस मामले में सही तरीके से नहीं किया गया. फैसले के बाद अमेरिका की व्यापार नीति और वैश्विक बाजारों में नई बहस शुरू हो गई है.