महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई और दिल्ली ट्रैफिक पर बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होनें कहा कि वास्तविक मुद्दा सड़क और जलभराव है. बीएमसी चुनाव से पहले उन्होंने जनता को प्रतिबद्धता दी कि ये समस्याएं हल होंगी. उन्होंने कहा कि मुंबई का ट्रैफिक दिल्ली से कई गुना बेहतर है क्योंकि मुंबई के लोग अधिक अनुशासित हैं.