दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ दिल्ली सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस दौरान स्वास्थ्य, यमुना सफाई, निवेश, शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर आधारित एक वीडियो भी दिखाया गया.