बिहार के दरभंगा जिले में शराबबंदी कानून लागू कराने गई मद्य निषेध टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है. घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा स्थित एक दलित टोले की है, जहां देशी शराब की सूचना पर शनिवार को छापेमारी की गई थी. टीम ने मौके से शराब बरामद कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया था.