बिहार में दरभंगा के सुंदरपुर मुहल्ले में एक घर में भीषण आग और फिर सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई. यहां शाम का खाना बनाते हुए किचन के सिलेंडर में आग लग गई और फिर तेज धमाके के साथ सिलेंडर बलास्ट हो गया. सिलेंडर की वजह से आग पूरे घर में फैल गई. इस आग में 3 महीने के मासूम की भी मौत हो गई.