असम में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को जोरदार तरीके से निशाना बनाया है. दिल्ली में कांग्रेस ने हिमंता की पत्नी को लेकर भी मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हिमंता की पत्नी के पास तीन-तीन देशों के पासपोर्ट हैं.