भारत में सोशल मीडिया पर इन दिनों दो नई पार्टियां वायरल हैं- Cockroach Janta Party (CJP) और National Parasitic Front (NPF). ये दोनों पार्टियां खुद को मजाक और व्यंग्य बताती हैं, लेकिन इनके पीछे छिपा संदेश युवाओं की बेरोजगारी, सिस्टम की विफलता और राजनीतिक कटाक्ष को सामने ला रहा है. CJP खुद को बेरोजगार और आलसी युवाओं की आवाज बताती है, जबकि NPF टूटी हुई व्यवस्था के खिलाफ अंदर से बदलाव की बात करती है.