CBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट के बाद रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने स्कैन कॉपी और री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन किया. पोर्टल क्रैश और डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली पर सवालों के बीच शिक्षा मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है. इस मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE से रिपोर्ट मांगी है. हालांकि फिलहाल 12वीं की परीक्षा दोबारा कराने को लेकर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.