शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स बनाने शुरू कर दिए हैं. सिर्फ 5 दिनों में फिल्म ने ऐसी धुआंधार कमाई की है जो बॉलीवुड ने इससे पहले कभी नहीं देखा. इंडिया में तो फिल्म जोरदार कमाई कर ही रही है, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी इसका कलेक्शन टॉप 5 में रहा.