यूपी के मिर्जापुर जिले में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया. शहर में जल जीवन मिशन, सीवर लाइन और सड़कों की खुदाई से जनता को हो रही भारी परेशानी के कारण विधायक ने यह मोर्चा खोला.