प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र के एक स्कूल से बेटियों को जबरन शिक्षा से वंचित करने की एक ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसे सुनेंगे तो आप भी कहेंगे कि हम कैसे आधुनिक भारत में जी रहे हैं. यहां के सरकारी स्कूल में पिछले 67 सालों से गरीब बेटियों के प्रवेश पर महज इसलिए नो इंट्री है क्योंकि इस स्कूल में बालिका शौचालय नहीं है. खुद की बेटी का सरकारी स्कूल में दाखिला हो जाए इसके लिए एक पिता बकायदा साइकिल में एक टॉयलेट सीट बांधकर उसे लेकर विद्यालय पहुंच गया.