यूपी में बागपत के दोझा गांव में 11 साल पहले लापता हुईं 80 वर्षीय लीलावती अचानक जिंदा लौट आईं. 2015 में पति की मौत के तीन महीने बाद लीलावती लापता हो गई थीं. हाल ही में जम्मू कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना के जवानों को एक लावारिस बुजुर्ग महिला मिलीं, जिनकी पहचान लीलावती के रूप में हुई.