भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका चौथा मुकाबला मेलबर्न में हुआ.इस चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया 184 रनों से जीता. इस तरह मेजबान टीम सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. बता दें भारतीय टीम को 340 रनों का टारगेट मिला था.हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने बयान से संकेत दिए हैं कि वो कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. यह क्या निर्णय होगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं है.