गुजरात के सूरत में स्थित आर्सेलर मित्तल-निप्पन स्टील प्लांट में गुरुवार को भारी बवाल हो गया. एलएंडटी (L&T) के लगभग 5,000 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों द्वारा वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर शुरू किया गया प्रदर्शन कुछ ही देर में हिंसक रूप ले बैठा.