उत्तर प्रदेश के अमेठी में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां रोड पर खराब खड़ी ट्रक में पीछे से आ रहे दो बाइक सवार टकरा गए. जिसके बाद बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बाकी अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है.