मेष राशि
कार्य और व्यवसाय में अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखेंगे. पेशेवर प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा. सूझबूझ और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. सतर्कता जरूरी होगी और धैर्य से जिम्मेदारियां निभाएंगे. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.
वृष राशि
व्यावसायिक मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी. सहयोगी कार्यों में रुचि बढ़ेगी और व्यापार में विश्वास मजबूत होगा. कार्य प्रबंधन बेहतर रहेगा. सभी के साथ तालमेल बना रहेगा और काम के सिलसिले में यात्रा संभव है.
मिथुन राशि
महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी. जिम्मेदार लोगों से संवाद बना रहेगा. संपर्कों का लाभ मिलेगा और दिनचर्या बेहतर होगी. कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे.
कर्क राशि
करियर और व्यापार में लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे. नए तरीकों को अपनाएंगे और नवाचार में रुचि बढ़ेगी. पहल करने का साहस दिखाएंगे. पेशेवरों को आकर्षक अवसर मिल सकते हैं.
सिंह राशि
कामकाज में व्यवस्था और नियमितता बनाए रखें. व्यापार में सतर्कता जरूरी है. लालच और दिखावे से दूर रहें. समय पर कार्य पूरे करेंगे और जरूरी मामलों में तेजी लाएंगे. पुराने साथियों से मुलाकात होगी.
कन्या राशि
लेनदेन में सक्रियता बनाए रखेंगे. समझदारी और तैयारी के साथ आगे बढ़ेंगे. अधिकांश मामलों में लाभ के संकेत हैं. कामकाज व्यवस्थित रहेगा और व्यापारिक गतिविधियों में गति आएगी.
तुला राशि
प्रबंधन और व्यवस्था पर फोकस रहेगा. प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा. स्पष्ट सोच के साथ काम करेंगे. वरिष्ठों और साथियों का सहयोग मिलेगा. महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं और पारिवारिक मामलों में शुभता रहेगी.
वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल रहेगा. आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा रहेगा. करीबी लोगों का साथ मिलेगा. नए प्रयासों में रुचि दिखाएंगे और टीम के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखेंगे.
धनु राशि
व्यापारिक निर्णय लेते समय धैर्य रखें. अनुबंधों को बनाए रखना जरूरी होगा. पेशेवर जीवन में दबाव रह सकता है. परिवार के सहयोग से काम आगे बढ़ाएंगे और निरंतरता बनाए रखेंगे.
मकर राशि
पेशेवर जीवन में गरिमा और गोपनीयता बनाए रखेंगे. संवाद में सफलता मिलेगी. खास प्रयासों से पहचान बनेगी. प्रतिभा निखरेगी और नियमों का पालन करेंगे.
कुंभ राशि
करियर और कारोबार में मेहनत से परिणाम हासिल होंगे. व्यापार सामान्य रहेगा. साथियों की बातों को नजरअंदाज न करें. सेवा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सतर्कता बनाए रखेंगे.
मीन राशि
लेनदेन में सहजता बनी रहेगी. जरूरी कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे. लक्ष्यों को हासिल करेंगे. कार्यक्षेत्र में रुचि बढ़ेगी और सूझबूझ से काम निकालेंगे. साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
अरुणेश कुमार शर्मा