मेष- संपर्क और साहस में वृद्धि होगी. बंधुजन सहायक होंगे. संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा. आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे. सहकारिता एवं सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेंगे. सभी सहयोगी होंगे. फोकस ब़ढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. लाभ उम्मीद से अच्छा रहेगा. प्रतिस्पर्धा की भावना बनाए रखेंगे. आलस्य न करें. सूचना तंत्र मजबूत होगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. कामकाजी यात्रा की संभावना रहेगी.
धन लाभ-
महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं. पेशेवर सहयोग बढ़ाएंगे. व्यापार में वृद्धि रहेगी. वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे. लाभ बेहतर रहेंगे. आर्थिक अवसरों को भुनाएं. संबंध बढ़ाने का प्रयास रखें. करियर कारोबार अच्छा रहेगा.
प्रेम मैत्री-
लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे. भाईचारा मजबूत होगा. मित्रों और परिजनों से करीबी बढ़ेगी. साख सम्मान पाएंगे. प्रिय प्रसन्न रहेंगे. सुखद स्थितियां रहेंगी. निसंकोच आगे बढ़ें.
स्वास्थ्य मनोबल-
ऊर्जा से भरे रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यक्तित्व सुधार पाएगा. रहन सहन पर फोकस रखेंगे. सकारात्मकता बढ़ेगी. मनोबल ऊंचा रहेगा.
शुभ अंक : 7 और 8
शुभ रंग : कीवी
आज का उपाय : श्रीहरि विष्णु और लक्ष्मीजी की पूजा करें. विश्व कल्याण की भावना रखें. संकल्पवान बनें. आस्था बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा