Advertisement

धर्म

कौन हैं बाबा राम सिंह, संन्यास के वक्त जिनका नाम लेकर भावुक हुए युवी

सुमित कुमार/aajtak.in
  • 11 जून 2019,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST
  • 1/5

टीम इंडिया के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. युवराज ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर क्रिकेट छोड़ने की बात पूरी दुनिया के सामने रखी. इस दौरान युवी ने उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा जिनकी वजह से उन्हें क्रिकेट में बड़ी कामयाबी मिली. इनमें से एक नाम उनके गुरु राम सिंह का भी था. आइए जानते है कि आखिर कौन हैं बाबा राम सिंह जिनका नाम लेकर मंच पर भावुक हो गए थे युवराज.

  • 2/5

युवराज ने संन्यास के वक्त जिस महापुरुष के नाम का जिक्र किया, वो ब्रह्म ज्ञानी संत बाबा राम सिंह जी गंडुआं वाले है. यह युवराज के कुल गुरू हैं. युवराज कोई भी काम करने से पहले गुरुजी का आशीर्वाद लेना कभी नहीं भूलते.

  • 3/5

युवराज ने संन्यास के वक्त जिस महापुरुष के नाम का जिक्र किया, वो ब्रह्म ज्ञानी संत बाबा राम सिंह जी गंडुआं वाले है. यह युवराज के कुल गुरू हैं. युवराज कोई भी काम करने से पहले गुरुजी का आशीर्वाद लेना कभी नहीं भूलते.

Advertisement
  • 4/5

युवी अपनी जिंदगी का हर अहम फैसला बाबा के कहने पर ही लेते हैं. साल 2011 में विश्व कप खेलने से पहले भी युवी बाबा राम सिंह से मिले थे. टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद भी वह बाबा से मिलने यहां आए थे.

  • 5/5

इतना ही नहीं, युवराज की शादी से पहले घर में होने वाले रीति-रिवाज और कार्यक्रम बाबा की राय लेकर ही किए गए थे. बाबा के पूछकर ही युवी की शादी का रिसेप्शन एक खास होटल में रखा गया था. शादी के बाद युवराज अपनी पत्नी हेजेल के साथ बाबा राम सिंह का आशीर्वाद लेने फतेहगढ़ साहिब गए थे.

Advertisement
Advertisement