Advertisement

धर्म

1 सेंटीमीटर की गणेश मूर्ति, दर्शन करने के लिए चाहिए तेज आंखें

सुमित कुमार/aajtak.in
  • 04 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST
  • 1/5

गणेशोत्सव में गणपति बप्पा के कई अनेक रूप देखने को मिल रहे हैं. आसमान छूने वाली विशालकाय मुर्तियों के अलावा कई अनोखी प्रतिमाएं अब तक सामने आई हैं. लेकिन अहमदनगर के अशोक डोलसे ने सिर्फ एक सेंटीमीटर के गणपति का निर्माण किया है.

  • 2/5

पेशे से स्कुल टीचर अशोक डोलसे ने दो इंच के चॉक पर एक सेंटीमीटर के गणपती बप्पा की अष्टविनायक छवियां बनाकर सभी को हैरत में डाल दिया है. नन्हें गणपति को देखने के लिए आपको अपनी नजरें तेज करनी होंगी.

  • 3/5

छोटे गणपति बप्पा को देखने के लिए आस-पास के इलाकों से लोग आ रहे हैं. डोलसे के गणपति बप्पा को देखने आ रहे बच्चों के हाथ से वे उनकी आरती भी करवाते हैं. उन्होंने यह गणपति आठ दिन में तैयार किए हैं.

Advertisement
  • 4/5

डोलसे ने चॉक पर गणपति बनाने का काम गणेश चतुर्थी के दस दिन पहले शुरू किया था और ठीक एक दिन पहले इसे कंपलीट कर लिया. चॉक पर गणपति की स्थापना के साथ ही डोलसे ने एक शाडु की मिट्टी के बाल गणेश की मुर्ति भी बनाई है. इसकी स्थापना उन्होंने घर में ही की है.

  • 5/5

अशोक ने बताया कि बच्चे इन दोनों मुर्तियों को देखने के लिए आते हैं और मुर्तियां देखकर खुश हो जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी मुर्ति उन्होंने पहली बार देखी है और वे डोलसे को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

(प्रतिकात्मक तस्वीर)

Advertisement
Advertisement