Advertisement

धर्म

देशभर में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में दिखा कृष्ण भक्तों का उत्साह

सुमित कुमार/aajtak.in
  • 24 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST
  • 1/16

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. जन्माष्टमी के पहले दिन शुक्रवार को कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के हर हिस्से में भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला. आइए तस्वीरों में आपको दिखाते हैं देशभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कैसे मनाया गया.

  • 2/16

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से जन्माष्टमी का आयोजन किया गया. यहां शुक्रवार सुबह से ही कृष्ण भक्तों का तांता लगा रहा.

  • 3/16

मुरादाबाद के इस मंदिर में श्रीकृष्ण की कई आकर्षक मूर्तियां देखने को मिली. श्रीकृष्ण की प्रत्येक प्रतिमा के लिए यहां खास पोशाक बनवाई गई थी.

Advertisement
  • 4/16

जन्माष्ट्मी के दूसरे दिन कृष्ण जन्मभूमि (मथुरा) में भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी गई. तड़के सुबह हुई इस आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

  • 5/16

जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में कई अलग-अलग जगहों पर मटकी फोड़ने का आयोजन रखा गया. दही हांडी सेलिब्रेशन में युवाओं ने काफी उत्साह दिखाया.

  • 6/16

मुंबई में स्थित इस्कॉन टेंपल में भी भक्तों की भारी भीड़ जमा हुई. इस्कॉन टेंपल में दूसरे दिन शनिवार को भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के इकट्ठा होने की उम्मीद है.

Advertisement
  • 7/16

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वामी आदित्यनाथ जन्माष्टमी के मौके पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे. आदित्यनाथ ने यहां भगवान श्रीकृष्ण की आरती भी उतारी.

  • 8/16

आरती के बाद सीएम आदित्यनाथ मंदिर में मौजूद कृष्ण भक्तों के बीच बैठे और उन्हें कृष्ण की लीलाओं और उनके उपदेशों के बारे में बताया.

  • 9/16

वहीं, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे. उन्होंने यहां नन्हें बाल-गोपाल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई.

Advertisement
  • 10/16

जम्मू में भी इस बार जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. यहां कई इलाकों में भगवान कृष्ण और राधा की झांकियां भी निकाली गईं.

  • 11/16

इन झांकियों में कई नन्हें बाल-गोपाल दिखाई दिए. जम्मू में आज भी कई जगहों पर ऐसी झांकियां देखने को मिल सकती हैं.

  • 12/16

तिरुवनंतपुरम में भी भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां निकाली गईं. तिरुवनंतपुरम की सड़कों पर भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाई. यहां भी झांकियों में कई नन्हें बाल-गोपाल नजर आए.

  • 13/16

भुवनेश्वर के इस्कॉन टेंपल में भी श्रीकृष्ण जन्मष्टमी पर विशाल आयोजन देखने को मिला.

  • 14/16

इतनी भीड़ होने के बावजूद लोग रात तक भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने आते रहे.

  • 15/16

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह विदेशी भक्तों में भी देखने को मिला. फ्रांस के इस्कॉट टेंपल में विदेशी भक्तों ने जमकर श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए.

  • 16/16

श्रीकृष्ण की भक्ति का असर नेपाल के मंदिरों में भी देखने को मिला. यहां कई मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालु श्रीकृष्ण दर्शन के लिए आते रहे.

Advertisement
Advertisement