Goddess Laxmi Upay: आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर हमेशा तंग रहते हैं. इनके न तो खर्चे रुकते हैं और न ही पैसा आसानी से हाथ में टिकता है. यदि आपके घर में भी लगातार धन की कमी बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां पीछा नहीं छोड़ रही हैं तो शुक्रवार के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय जरूर आजमाएं. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, मान्यता है कि इन उपायों को नियमित करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है.
पहला उपाय
मान्यता है कि जहां गंदगी है, वहां मां लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है. इसलिए घर में हमेशा साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें. घर का वातावरण स्वच्छ और सकारात्मक रखने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं. ऐसे घरों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है.
दूसरा उपाय
हर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से भी आपको लाभ मिलेंगे. शुक्रवार घर के मंदिर में पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें. यदि इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करेंगे तो और भी फायदा होगा. मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करें. मां लक्ष्मी को लाल पुष्प अर्पित करें और खीर का भोग जरूर लगाएं. इसके बाद श्रद्धा भाव से मां लक्ष्मी की आरती करें. आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे संवरने लगेगी.
तीसरा उपाय
मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने के बाद इसे सात कन्याओं में प्रसाद के रूप में बांट दें. इसके अलावा, इस दिन आप शुक्र से जुड़ी चीजों का दान कर सकते हैं. इस दिन आप दूध, चावल, चीनी, दही और सफेद तिल का दान कर सकते हैं. इसके अलावा गरीबों और जरूरतमंदों में खाने की चीजों और वस्तुओं का दान भी किया जा सकता है.
चौथा उपाय
शुक्रवार के दिन आप घर की उत्तर दिशा या घर के मंदिर में श्रीयंत्र की स्थापना करेंगे तो विशेष लाभ मिलेंगे. इसे स्थापित करने के बाद प्रतिदिन इसकी नियमित पूजा करें. पूजा के बाद मां लक्ष्मी की आरती उतारें. फिर धन, सफलता और भौतिक सुखों की कामना करें.
aajtak.in