Surya Nakshatra Parivartan: ग्रहण के तुरंत बाद 3 राशियों पर बढ़ेगा खतरा, सूर्य बदल लेंगे अपनी चाल

Surya Nakshatra Parivartan: फरवरी में सूर्य अपनी चाल बदलते हुए राहु के अधीन नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. खास बात यह है कि यह बदलाव सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद होने जा रहा है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस परिवर्तन का असर कुछ राशियों के जीवन पर उतार-चढ़ाव के रूप में दिखाई दे सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान विशेष सतर्क रहने की जरूरत है.

Advertisement
सूर्य का राहु नक्षत्र सूर्य का राहु नक्षत्र

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

Surya Nakshatra Parivartan: फरवरी का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. इस दौरान तेजस्वी ग्रह सूर्य, राहु के स्वामित्व वाले शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. खास बात यह है कि यह परिवर्तन साल के पहले सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद होगा. 17 फरवरी को कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला सूर्य ग्रहण कई राशियों पर प्रभाव डालेगा, और उसके बाद 19 फरवरी को सूर्य का राहु नक्षत्र में गोचर कुछ जातकों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और कौन-से उपाय उनके लिए लाभकारी रहेंगे. 

Advertisement

कर्क राशि

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के बाद कर्क राशि के जातकों को जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. विशेष रूप से वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है.

उपाय: प्रतिदिन सूर्य बीज मंत्र “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” का श्रद्धा से जप करें. 

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां थोड़ी संवेदनशील रह सकती हैं. ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा. विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. परिवार में बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें और नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाएं.

उपाय: प्रतिदिन प्रातःकाल सूर्य देव को जल अर्पित करें.

वृश्चिक राशि

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश वृश्चिक राशि के लिए मानसिक अस्थिरता ला सकता है. आत्मविश्वास में कमी और भावनात्मक असंतुलन महसूस हो सकता है. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और करियर से जुड़े बड़े निर्णय बिना सलाह के न लें. 

Advertisement

उपाय: “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का नियमित जप करें.

मीन राशि

सूर्य के इस बदलाव के बाद मीन राशि के जातकों को अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उभर सकती हैं. आर्थिक मामलों में संयम बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें. क्रोध और आवेश से दूर रहना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

उपाय: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना शुभ रहेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement