Shukra Gochar 2026: 2 दिन बाद शुक्र का मेष राशि में गोचर, इन 3 राशि वालों को हो सकती है धन हानि

शुक्र देव 2 दिन बाद यानी 26 मार्च को मेष राशि में गोचर करने वाले हैं. इस राशि में शुक्र 19 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे. ज्योतिषविदों की मानें तो इस राशि में आने के बाद शुक्र देव तीन राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं.

Advertisement
शुक्र 26 मार्च से लेकर 19 अप्रैल तक मेष राशि में विराजमान रहने वाले हैं. (Photo: ITG) शुक्र 26 मार्च से लेकर 19 अप्रैल तक मेष राशि में विराजमान रहने वाले हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

26 मार्च को धन, वैभव और सुखों के कारक शुक्र देव मेष राशि में जाने वाले हैं. इसके बाद शुक्र 19 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. मेष राशि के स्वामी मंगल है और उनकी राशि में शुक्र की एंट्री कुछ राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है. ज्योतिषविदों का कहना है कि मेष राशि में शुक्र की मौजूदगी सेहत, मान-सम्मान और धन-सपत्ति पर बुरा असर डाल सकती है. इसलिए कुछ राशि के लोगों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जाती है.

Advertisement

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के खर्चों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है. आपका लग्जरी चीजों पर खर्च अधिक होने की संभावना है. धन कमाने के लिए आपको बड़ी मशक्कत करनी होगी. इसके अलावा, आपको कुछ सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं. आपको आंखों से संबंधी रोग हो सकते हैं. कानूनी मामलों में नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में झटका लग सकता है. दोस्तों रिश्तेदारों के साथ आपकी अनबन बढ़ सकती है.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी समय थोड़ा कठिन रहने वाला है. आपकी छवि खराब करने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं. धन की स्थिति भी संतोषजनक नहीं रहेगी. आपकी आय में गिरावट आ सकती है. धन का संचय करना आपके लिए मुश्किल होगा. प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए भी यह समय ठीक नहीं लग रहा है. उधार के लेन-देन के लिए भी समय अच्छा नहीं दिख रहा है. पैतृक संपत्ति के मामले में भी नुकसान हो सकता है.

Advertisement

वृश्चिक राशि
इस शुक्र का गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को भी थोड़ा सतर्क रहना होगा. आपके दोस्त, रिश्तेदार या कुछ करीबी लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं. सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है. जो लोग नया घर या वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका काम फंस सकता है. पढ़ाई-लिखाई करने वाले जातकों के एकाग्रता भंग हो सकती है. करियर में जो लोग सफल होना चाहिते हैं या कोई नया माइलस्टोन अचीव करना चाहते हैं, उन्हें बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement