Shani Nakshatra Parivartan 2026: वैशाख अमावस्या पर शनि बदलेंगे चाल, आज से इन 4 राशियों की चांदी ही चांदी

17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या के दिन शनि का पद नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है. इस दिन शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह गोचर चार राशियों के अच्छे दिन लेकर आ सकता है.

Advertisement
17 अप्रैल को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में गोचर करने वाले हैं. (Photo: ITG) 17 अप्रैल को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में गोचर करने वाले हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:10 AM IST

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या पर शनि की चाल बदलने वाली है. 17 अप्रैल को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में गोचर करने वाले हैं. वैशाख अमावस्या पर शनि का चाल बदलना एक दुर्लभ संयोग माना जा रहा है. इसके बाद शनि 17 मई को रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर कर जाएंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस वैशाख अमावस्या के संयोग में शनि चाल बदलते ही चार राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकते हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

Advertisement

मिथुन राशि
शनि का यह पद नक्षत्र परिवर्तन करियर और धन दोनों के लिहाज से आपके लिए शुभ माना जा रहा है. आपको करियर में सफलता के नए रास्ते मिलेंगे. नौकरी-व्यापार में तरक्की के नए अवसर आते दिख रहे हैं. धन की स्थिति में भी सुधार होगा. रुपया पैसा सरलता से आपको मिलेगा. रिश्तों की बधाएं दूर होंगी. पति-पत्नी के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को अगले एक महीने में चारों ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं. पैसा, प्रमोशन, इन्क्रीमेंट सब मामलों में आपकी स्थिति बेहतर होगी. यदि बीते दिनों में बॉस के साथ कोई खटपट हुई है तो वो भी समाप्त होने वाली है. रिश्तों में सुधार आएगा. वर्कप्लेस पर काम में मन लगेगा. प्रतिद्विद्वियों की जालसाजी का आपके काम पर कोई खास प्रभाव नहीं होगा. 

Advertisement

कन्या राशि
धन-सपत्ति या कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहने वाले हैं. घर-परिवार में चल रही अनबन खत्म होगी. धैर्य संयम के साथ सारे काम पूरे होंगे. सरकारी काम में आने वाले अवरोध भी दूर होंगे. इस दौरान आपके जीवन में पिता की भूमिका काम अहम रहने वाली है. उनके सहयोग और हस्तक्षेप से आपकी किसी बड़ी मुश्किल का हल निकलने वाला है. आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और खान-पान में सुधार आएगा.

मकर राशि
कार्यक्षेत्र और निजी जीवन दोनों के लिहाज से समय अनुकूल दिख रहा है. इस दौरान व्यापार वर्ग के जातकों को खूब मुनाफा होगा. आपकी लागत कम होगी और मुनाफा बढ़त पर रहेगा. काम का दबाव भी कम रहेगा. विवादों से दूर रहेंगे. छोटी-छोटी बातों को मन पर नहीं लेंगे. यदि किसी व्यक्ति से आपकी रंजिश चल रही है तो उसे शांति और वार्ता के साथ हल करने का प्रयास रहेगा. दान-धर्म के कार्यों में भी आप आगे बढ़कर हिस्सा लेंगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement