Shani Gochar 2026: शनि का नक्षत्र पद परिवर्तन कल, कुंभ सहित इन 4 राशियों को होगी धन हानि

17 अप्रैल को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि की चाल बदलते ही चार राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त धन हानि हो सकती है. इन लोगों को अपने आय-व्यय में संतुलन बनाने की कोशिश करनी होगी.

Advertisement
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में शनि 17 मई तक मौजूद रहेंगे. (Photo: ITG) उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में शनि 17 मई तक मौजूद रहेंगे. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

Shani Gochar 2026: कर्मों के आधार पर फल देने वाले शनि जल्द ही नक्षत्र पद परिवर्तन करने वाले हैं. 17 अप्रैल यानी कल शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में गोचर करने वाले हैं. शनि इस पद में 17 मई तक मौजूद रहेंगे. शनि की चाल बदलते देख ज्योतिषविदों ने चार राशि के जातकों को आगाह किया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि इस नक्षत्र पद परिवर्तन के बाद चार राशियों को आर्थिक मोर्चे पर परेशान कर सकते हैं. आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं.

Advertisement

वृषभ राशि
आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ सकता है. धन हानि की पूरी संभावना रहेगी. कर्ज बढ़ने की आशंका है. खर्चे बढ़त पर रहने से बजट बिगड़ेगा. करियर-व्यापार में सावधानी के साथ बड़े फैसले लेने होंगे. पारिवारिक जीवन में मतभेद बढ़ने से मानसिक बेचैनी महसूस रहेगी. संतान पक्ष की ओर से भी आपको परेशान हो सकती है.

कन्या राशि
पैसों का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करना होगा. इस अवधि में आप बड़ी आसानी से ठगी का शिकार हो सकते हैं. आय में कमी और खर्चों में बढ़ोतरी संभव है. निवेश के मामलों से दूर रहें तो बेहतर होगा. घर-परिवार में भी विवाद बढ़ने की संभावना है धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा. शनि की बदलती चाल आपकी चुनौतियां बढ़ाने वाली है.

धनु राशि
रुपए-पैसे की किल्लत से परेशान हो सकते हैं. उधार दिया हुआ पैसा लंबे समय के लिए कहीं फंस सकता है. इसलिए सोच-समझकर ही सौदे-समझौते करें. इस दौरान व्यापारी वर्ग की हालत भी खराब रहने वाली है. व्यापार करने वालों को अपने साझेदारों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए. नए काम की शुरुआत करने वाले थोड़ा ठहर जाएं तो अच्छा होगा.

Advertisement

कुंभ राशि
शनि की बदलती चाल आपके लिए संघर्ष और चुनौतियां लेकर आ सकती हैं. कामकाज के दौरान मानसिक थकान और दबाव महसूस हो सकता है. व्यापार में नुकसान की संभावना है. आर्थिक मोर्चे पर लोग बेहाल रह सकते हैं. मेहनत करने वालों को ही अच्छे परिणाम मिलेंगे. छात्रों की एकाग्रता भंग हो सकती है. धैर्य, ध्यान से काम लेना होगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement