Lakshmi Narayan Yog 2026: शुक्र-बुध का लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों को जल्द मिलेगी बड़ी सक्सेस

29 मई को बुध और शुक्र मिलकर मिथुन राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाने वाले हैं. ज्योतिषविदों की मानें तो यह शुभ राजयोग इस बार चार लकी राशियों को करियर में बड़ी सफलता के सुनहरे अवसर दे सकता है.

Advertisement
लक्ष्मी नारायण राजयोग को चार राशियों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है. (Photo: ITG) लक्ष्मी नारायण राजयोग को चार राशियों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

14 मई को धन और वैभव के कारक शुक्र देव मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इसके बाद 29 मई को बुध देव भी इसी राशि में गोचर कर जाएंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी शुक्र और बुध एकसाथ किसी राशि में आते हैं, तो लक्ष्मी-नारायण राजयोग बनता है. इस लक्ष्मी नारायण राजयोग को चार राशियों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि 29 मई को यह शुभ योग बनते ही 4 राशियों की तकदीर पलट सकता है. इन्हें करियर में ग्रोथ का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है.

Advertisement

मिथुन राशि
आपके अटके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं. भाग्य का साथ मिलने से कई योजनाएं सफल होती नजर आएंगी. नौकरी बदलने या नया कारोबार शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा. पेशेवर मोर्चे पर आपकी पदोन्नति या कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. रोग-बीमारियों से राहत पाएंगे. हायर एजुकेशन के लिए प्रयास कर रहे लोगों को भी इस दौरान कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

कन्या राशि
कार्यस्थल पर आपके कामकाज की सराहना होगी. मेहनत का अच्छा रिजल्ट आपको मिलेगा. नौकरी में बदलाव या बेहतर अवसर की तलाश पूरी हो सकती है. राजनीति, समाज सेवा से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि ज्यादा बेहतर मानी जा रही है. किसी अनुभवी व्यक्ति या पिता समान मार्गदर्शक की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी.

तुला राशि
धनधान्य की स्थिति बेहतरीन रहेगी. नई संपत्ति खरीदने, निवेश करने या धन बढ़ाने के लिहाज से यह समय अच्छा माना जा रहा है. कारोबार में लगाए गए धन से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. साथ ही धार्मिक यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा की योजना भी बन सकती है. यदि कामकाज से जुड़ी कोई चिंता आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वो भी अब दूर हो जाएगी.

Advertisement

धनु राशि
कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. कारोबार को बढ़ाने के नए अवसर आपको मिल सकते हैं. पार्टनरशिप में किया गया बिजनेस लाभ देगा. यह समय विवाहित लोगों के लिए भी नई खुशियां लेकर आने वाला है. पार्टनर से मननुटाव दूर होगा.  दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी. साथ ही, आपका खान-पान पहले से बेहतर रहने वाला है. सेहत पर ध्यान देंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement