Holi 2026 Upay: आज होली का पर्व मनाया जा रहा है. होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में खुशियों, सकारात्मकता और नए आरंभ का प्रतीक है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और भक्ति की शक्ति को दर्शाता है. इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं और रिश्तों में मिठास लाते हैं. यह पर्व प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है.
वैज्ञानिक दृष्टि से भी होली का महत्व है. यह मौसम परिवर्तन का समय होता है, जब सर्दी से गर्मी की ओर बदलाव होता है. रंगों, संगीत और उत्सव के माध्यम से मानसिक तनाव कम होता है और मन प्रसन्न होता है. ज्योतिष के अनुसार, होली पर रंगों का प्रयोग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक माना जाता है. तो आइए जानते हैं कि होली पर आज राशिनुसार कौन से उपाय करना शुभ माना जा रहा है.
मेष राशि:
मेष राशि के लोगों के लिए पीले रंग से होली खेलना बेहद शुभ माना जाता है. यह रंग आपके भाग्य को मजबूत करता है और जीवन में सफलता के रास्ते खोलता है.
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को नीले रंग से होली खेलनी चाहिए. हल्का या गहरा कोई भी नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा. इससे रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं.
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के लिए भी नीला रंग लाभकारी है. इस रंग से होली खेलने से करियर में प्रगति होती है और बाधाएं दूर होती हैं.
कर्क राशि:
कर्क राशि के लोग पीले रंग से होली खेलें. यह रंग आपके भाग्य को मजबूत करेगा और कामों में सफलता दिलाएगा.
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए लाल रंग शुभ है. इससे स्वास्थ्य बेहतर होता है और तनाव व चिंताएं कम होती हैं.
कन्या राशि:
कन्या राशि के लोग सफेद रंग या चंदन से होली खेलें. इससे रुके हुए काम पूरे होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है.
तुला राशि:
तुला राशि के लिए हरा रंग बहुत शुभ माना जाता है. इससे भाग्य का साथ मिलता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लोग सफेद रंग, चंदन या सुगंधित रंगों से होली खेलें. इससे जीवन की रुकावटें दूर होती हैं.
धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए गुलाबी रंग शुभ है. इससे रिश्तों में मधुरता आती है और वैवाहिक जीवन की समस्याएं कम होती हैं.
मकर राशि:
मकर राशि के लिए हरा रंग लाभकारी है. इससे मानसिक तनाव कम होता है और मन शांत रहता है.
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोग सफेद या सिल्वर रंग से होली खेलें. इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है.
मीन राशि:
मीन राशि वालों के लिए नारंगी रंग शुभ माना जाता है. इससे रिश्तों की समस्याएं दूर होती हैं और मन प्रसन्न रहता है.
aajtak.in