Guru Nakshatra Gochar 2026: 20 अप्रैल से बदल जाएगी किस्मत! गुरु के स्व-नक्षत्र गोचर से इन राशियों को बड़ा फायदा

Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. इस दौरान करियर, धन और भाग्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं. जानिए किन लोगों के लिए यह समय सबसे ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है.

Advertisement
गुरु नक्षत्र  परिवर्तन 2026 (Photo: ITG) गुरु नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:46 AM IST

Guru Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चाहे देवगुरु बृहस्पति का गोचर हो या नक्षत्र परिवर्तन दोनों ही बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण कहलाते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल 2026, सोमवार को शाम 4 बजकर 43 मिनट पर गुरु ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. खास बात यह है कि पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी स्वयं गुरु हैं, इसलिए इसे उनका स्व-नक्षत्र गोचर माना जाता है. ऐसे में इस अवधि में गुरु का प्रभाव और मजबूत हो जाता है और शुभ परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है. इस गोचर के दौरान ज्ञान, धन, करियर और आध्यात्मिक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कई लोगों के लिए यह समय नए मौके और तरक्की लेकर आ सकता है. अब जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय खास रहने वाला है.

Advertisement

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को इस गोचर से राहत महसूस हो सकती है. पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और कर्ज का बोझ कम हो सकता है. काम के नए अवसर मिलेंगे और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और सेहत भी ठीक रहेगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं. रिश्तों में भी सुधार आएगा और आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला साबित हो सकता है. करियर में उन्नति के योग बनेंगे और मेहनत का फल मिलेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. निवेश से लाभ हो सकता है और पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं.

Advertisement

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय स्थिरता और सफलता लेकर आ सकता है. रुका हुआ पैसा मिल सकता है और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नई साझेदारी से लाभ मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी और व्यवसाय में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं. परिवार में शांति बनी रहेगी और मन भी सकारात्मक रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement