Chaturgrahi Yog 2026: 11 अप्रैल को मीन राशि में बुध का गोचर होने वाला है. इसके साथ ही बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में चार बड़े ग्रहों का महामिलन होगा. इस राशि में सूर्य, शनि, मंगल और बुध मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि ये दुर्लभ संयोग चार राशि के जातकों को भाग्यशाली बना सकता है. इन राशियों को कम प्रयासों में भी बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है. आइए इनके बारे में जानते हैं.
वृषभ राशि
आय में वृद्धि के नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति संवरेगी. लंबे समय से फंसा धन वापस मिल सकता है. बैंक बैलेंस बढ़त पर रहेगा. घर-परिवार में सुख-सुविधाओं का स्तर ऊंचा होगा. नया घर, वाहन या कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कोई हमसफर मिल सकता है.
मिथुन राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा दिखाई दे रहा है. आत्मविश्वास में बढ़ा हुआ रहेगा. कार्यस्थल पर पदोन्नति के संकेत दिखाई दे रहे हैं. जो लोग मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं, उनकी तलाश जल्द पूरी हो सकती है. पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है. माता-पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा.
कन्या राशि
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत है. इस अवधि में जातक राजा की तरह अपना जीवन जिएंगे. खर्चे थोड़े बढ़त पर रह सकते हैं. लेकिन ऐशोआराम में कोई कमी नहीं रहेगी. निवेश करने वालों के लिए भी समय अच्छा दिख रहा है. इस दौरान किया गया निवेश आपको लंबे समय तक लाभ देने वाला है. जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है.
मीन राशि
आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है. व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. वाणी में मिठास आएगी. ऐसे में लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. लंबे समय से अटके हुए सरकारी कार्य पूरे होने लगेंगे. जो लोग विदेश में नौकरी करने, पढ़ने या बसने का सपना देख रहे हैं. उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. बुजुर्गों के स्वास्थ्य में भी सुधार आने वाला है.
aajtak.in