Chandra Gochar 2026: आज सुबह तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं चंद्रमा, अगले 2 दिन ये राशियां रहेंगी मालामाल

Chandra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का गोचर बहुत ही शुभ माना जाता है. आज हुए चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है. खासतौर पर जिन लोगों को करियर, पैसों या रिश्तों में ठहराव महसूस हो रहा था, उनके लिए यह समय राहत और प्रगति लेकर आ सकता है.

Advertisement
चंद्रमा गोचर 2026 (Photo: ITG) चंद्रमा गोचर 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:58 AM IST

Chandra Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 अप्रैल यानी आज सुबह चंद्रमा अपनी चाल बदलते हुए कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. यह गोचर सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर हो चुका है. ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा का यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है. इस दौरान करियर, धन और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि चंद्रमा गोचर किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.

Advertisement

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर घर-परिवार से जुड़े मामलों में शुभ रहेगा. जमीन या मकान से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और खासकर मां के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. धन लाभ के भी संकेत हैं. इसके अलावा इस दौरान आप घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं. पुराने पारिवारिक विवाद भी सुलझने के योग बन रहे हैं, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा.

कन्या राशि

इस गोचर का असर आपकी आमदनी और बोलचाल पर पड़ेगा. आपको पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है. आपकी वाणी का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा, जिससे समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बेहतर होगी. विद्यार्थियों के लिए यह समय खास उपलब्धियां दिला सकता है. साथ ही, नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे मजबूत होगी.

Advertisement

तुला राशि

चंद्रमा आपकी ही राशि में आ रहे हैं, जिससे मन शांत रहेगा और तनाव कम हो सकता है. बेवजह की चिंताओं से राहत मिलेगी. शादीशुदा लोगों के रिश्ते बेहतर होंगे. जीवनसाथी को भी काम में फायदा मिलने के संकेत हैं. सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा. इसके अलावा आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने फैसले मजबूती से ले पाएंगे, जिससे कामकाज में सफलता मिलने की संभावना है.

धनु राशि

आपके लिए यह गोचर लाभ के भाव में हो रहा है, जिससे करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. आय बढ़ने के योग बन रहे हैं. पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है. इस दौरान की गई यात्राएं भी लाभदायक रहेंगी. दोस्तों और जान-पहचान वालों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कई काम आसान हो सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement