Budh Uday 2026: 2 दिन बाद बुध का उदय, कुंभ सहित इन 5 राशियों को होगा धन लाभ

Budh Uday 2026: 18 मार्च को बुध ग्रह कुंभ राशि में अस्त होने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि बुध के उदयवान होते ही पांच राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं. इन राशियों को व्यापार के मोर्चे पर बड़ा लाभ मिल सकता है.

Advertisement
बुध के उदयवान होते ही पांच राशियों को लाभ मिल सकता है जबरदस्त लाभ. (Photo: ITG) बुध के उदयवान होते ही पांच राशियों को लाभ मिल सकता है जबरदस्त लाभ. (Photo: ITG)

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST

Budh Uday 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध को ज्योतिष में बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है. 18 मार्च दिन बुधवार को बुध ग्रह कुंभ राशि में अस्त होने वाला है. बुध के उदयवान होते ही पांच राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं. इन राशि के जातकों की सोचने-समझने की शक्ति बेहतर होगी. इनके द्वारा लिए गए निर्णय बड़े कारगर सिद्ध हो सकते हैं. धन लाभ के भी योग बनने वाले हैं. आइए जानते हैं कि उदयवान होकर बुध किन राशियों को लाभ देने वाले हैं.

Advertisement

मेष राशि
प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करेंगे. ऑफिस में आपकी बातों से वरिष्ठ वर्ग प्रभावित होगा. कहीं पर फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना बनेगी. भाई-बहनों के साथ रिश्ते भी बेहतर हो सकते हैं, जिससे मन को सुकून मिलेगा.

मिथुन राशि
करियर के लिहाज से समय अनुकूल दिख रहा है. उन्नति का कोई बड़ा अवसर आपके हाथ लग सकता है. आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी. छात्र वर्ग के लिए समय अनुकूल रहने वाला है. किसी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकता है. माता-पिता की खुशियों का ख्याल रखेंगे.

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. इस दौरान किसी ऐसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो आपको मानसिक और आत्मिक खुशी दे सकते हैं. लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुन सकते हैं, इसलिए अपनी बात आत्मविश्वास के साथ रखें.

Advertisement

धनु राशि
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने के संकेत मिल सकते हैं. रिश्तों में सुधार के संकेत हैं. अगर जीवनसाथी के साथ मतभेद चल रहे थे तो स्थिति बेहतर हो सकती है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लोगों को आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिल सकता है. शेयर मार्केट या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. अगर आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement