ग्रहों के राजकुमार बुध एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनाने जा रहे हैं. बुध देव एक सप्ताह में तीन बार चाल बदलने वाले हैं. 7 मई को बुध शुक्र के स्वामित्व वाले भरणी नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. फिर बुध 13 मई को कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे. इसी दिन बुध उत्तरमुखी भी हो जाएंगे. इसके बाद 15 मई को बुध का वृषभ राशि में गोचर होगा. इस ग्रह के स्वामी भी शुक्र देव ही हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि बुध का यह दुर्लभ संयोग चार राशियों को बड़ा लाभ दे सकता है.
वृषभ राशि
बुध की चाल वृषभ राशि वालों के संबंधों में सुधार लाने वाली है. यदि जीवनसाथी या प्रियजन किसी कारण नाराज चल रहे थे, तो अब हालात धीरे-धीरे बेहतर हो सकते हैं. परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी पुराने मतभेद भुलाकर रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे. व्यापार में नई पार्टनरशिप लाभ दे सकती है. साथ ही कमाई के नए रास्ते खुलने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.
कर्क राशि
नया व्यापार, कारोबार या दुकान शुरू करने के लिए समय अच्छा है. धन की बचत होगा. आपकी न सिर्फ कमाई होगी, बल्कि धन हाथ में टिकेगा भी. उधार, खर्च से जुड़ी समस्याओं का अंत होने वाला है. कारोबार में सोच-विचार कर लिए गए निर्णय फायदा दिला सकते हैं. सेहत के लिहाज से भी यह समय अनुकूल रहेगा. यदि किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान थे, तो अब राहत मिलने के संकेत हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. जिन लोगों के रिश्तों में हाल ही में दूरी आई थी, उनके दोबारा जुड़ने के योग बन रहे हैं. धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. आपकी राशि में इनकम का फ्लो भी अच्छा रहने वाला है. पहले से किए गए किसी निवेश से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह समय सामाजिक और आर्थिक रूप से अच्छा माना जा रहा है. परिवार, विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंध और मजबूत होंगे. धन अर्जित करने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. यदि सोच-समझकर निवेश किया जाए, तो अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.
aajtak.in