Akshaya Tritiya 2026: मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय हैं ये 5 राशियां, अक्षय तृतीया से शुरू होंगे अच्छे दिन

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्‍मी और भगवान कुबेर की पूजा का विधान बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की 5 राशियों के व्यक्तियों पर विशेष कृपा रहती है. अक्षय तृतीया पर भी देवी लक्ष्मी की इन राशियों पर विशेष कृपा हो सकती है.

Advertisement
मां लक्ष्मी की प्रिय राशियां (Photo: ITG) मां लक्ष्मी की प्रिय राशियां (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ पर्व व त्योहार माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा-उपासना की जाती है. इस तिथि पर किए गए किसी भी कार्य का अशुभ फल नहीं होता है क्योंकि यह दिन एक अबूझ मुहूर्त में भी आता है. मान्यताओं के मुताबिक, अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी अपनी विशेष आशीर्वाद बरसाती है. वहीं, ज्योतिषियों के अनुसार, 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनपर पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती हैं. तो आइए जानते हैं मां लक्ष्मी की प्रिय राशियों के बारे में. 

Advertisement

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं और यह पृथ्वी तत्व से जुड़ी होती है. इस राशि के लोग बहुत शांत स्वभाव के होते हैं और हर काम को धैर्य से पूरा करना पसंद करते हैं. ये लोग जल्दी हार नहीं मानते और लगातार मेहनत करते रहते हैं. इन्हीं गुणों की वजह से इन्हें जीवन में धीरे-धीरे लेकिन पक्की सफलता मिलती है. मान्यता है कि इन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जिससे धन से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं. 

कन्या

कन्या राशि पृथ्वी तत्व से जुड़ी है और इसे राशि चक्र की छठी राशि माना जाता है.  इस राशि के लोग मेहनती और जिम्मेदार होते हैं.  ये अपने काम को पूरी ईमानदारी और लगन से करते हैं, जिससे इन्हें अच्छे परिणाम मिलते हैं.  ये लोग टीम के साथ मिलकर काम करने में भी अच्छे होते हैं.  ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी जी इनकी मेहनत का फल जरूर देती हैं, इसलिए इनके जीवन में धन की कमी कम देखने को मिलती है. 

Advertisement

तुला

तुला राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह हैं और यह वायु तत्व की राशि है.  इस राशि के लोग संतुलन बनाकर चलने में माहिर होते हैं और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार रखते हैं.  ये लोग न्यायप्रिय होते हैं और हर चीज को समझदारी से संभालते हैं.  इनके अंदर कला और रचनात्मकता भी देखने को मिलती है.  कहा जाता है कि लक्ष्मी जी की कृपा से इन्हें जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलते हैं और सुख-सुविधाएं भी बढ़ती हैं. 

कुंभ

कुंभ राशि वायु तत्व से जुड़ी होती है और राशि चक्र में 11वें स्थान पर आती है.  इस राशि के लोग अपने दम पर आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं.  ये मेहनती होने के साथ-साथ समाज के प्रति भी जिम्मेदारी निभाते हैं.  इनके विचार गहरे और समझदारी भरे होते हैं. कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से इन्हें अपने प्रयासों का अच्छा फल मिलता है और जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलते रहते हैं. 

मीन

मीन राशि का संबंध जल तत्व से होता है और इसके स्वामी बृहस्पति ग्रह माने जाते हैं. इस राशि के लोग दिल के बहुत साफ और भावुक होते हैं. ये दूसरों की मदद करने में पीछे नहीं हटते और हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं.  इनके अंदर रचनात्मकता भी खूब होती है.  मान्यता है कि इनके अच्छे स्वभाव के कारण मां लक्ष्मी इन पर मेहरबान रहती हैं और इन्हें जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement