श्रीराम के साथ ही धरती छोड़कर क्यों नहीं जा सके हनुमान, कैसे हुए अमर

हनुमानजी को अष्ट सिद्धि और नौ निधियों का स्वामी माना जाता है. रामचरित मानस में जब वह सीता जी का समाचार लेकर लौट रहे होते हैं तब माता सीता उन्हें कई आशीर्वाद देती हैं.

Advertisement
हनुमानजी को सीताजी ने दी थी अष्ट सिद्धियां और अमरता का वरदान हनुमानजी को सीताजी ने दी थी अष्ट सिद्धियां और अमरता का वरदान

विकास पोरवाल

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

जब श्रीराम का युग समाप्त होने लगा तब उन्होंने स्वर्ग की यात्रा की. इस दौरान अयोध्या के लोग, वानर सेना, उनके कई मित्र और सखा आदि भी उनके साथ ही स्वर्ग को गए. लेकिन हनुमान जी चाहकर भी नहीं जा सके. 

जबकि वह श्रीराम के सबसे बड़े भक्त थे और उनके साथ स्वर्ग जाना भी चाहते थे. लेकिन हनुमानजी को अपनी स्वर्ग यात्रा से पहले श्रीराम ने खुद ही कलियुग के अंत तक धरती पर रहने के लिए कह दिया ताकि वह रामभक्तों की रक्षा-सुरक्षा कर सकें. 

Advertisement

लेकिन.. यही पूरी बात नहीं है. असल में हनुमानजी को सीता जी ने ही बहुत पहले अमरता का वरदान दे दिया था. इसका जिक्र, रामचरित मानस के सुंदर कांड में मिलता है. कहानी है कि हनुमानजी को देखकर सीता माता का सारा दुख दूर हो जाता है. अपने स्वामी श्रीराम का समाचार सुनकर उन्हें बड़ी तसल्ली मिल जाती है. तब इसी प्रेम में और बहुत खुश होकर वह हनुमान को एक-एक कर आठ सिद्धियां दे देती हैं. सीता खुद लक्ष्मी का ही रूप हैं. इसी दौरान माता सीता उन्हें अमरता का वरदान भी देती हैं.

तुलसीदास लिखते हैं...

मन संतोष सुनत कपि बानी। भगति प्रताप तेज बल सानी॥
आसिष दीन्हि राम प्रिय जाना। होहु तात बल सील निधाना॥1॥

भक्ति, प्रताप, तेज और बल मिश्रित हुई हनुमानजी की वाणी सुनकर सीताजी के मन में संतोष हुआ. उन्होंने श्री रामजी के प्रिय जानकर हनुमानजी को आशीर्वाद दिया कि हे तात! तुम बल और शील के निधान हो जाओ.

Advertisement

अजर अमर गुननिधि सुत होहू। करहुँ बहुत रघुनायक छोहू॥
करहुँ कृपा प्रभु अस सुनि काना। निर्भर प्रेम मगन हनुमाना॥2॥

हे पुत्र! तुम अजर (बुढ़ापे से रहित), अमर और गुणों के खजाने हो जाओ. श्री रघुनाथजी तुम पर बहुत कृपा करें. 'प्रभु कृपा करें' ऐसा कानों से सुनते ही हनुमान्‌जी पूर्ण प्रेम में मग्न हो गए.

हनुमान चालीसा में संत तुलसीदास हनुमान जी को ही आठों सिद्धि और नौ निधि के दाता बता देते हैं और कहते हैं कि यह वरदान जानकी माता ने दिया था.

'अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता, असवर दीन जानकी माता.'

अष्ट सिद्धि का शाब्दिक अर्थ है, 'आठ प्रकार की सिद्धियां'. मार्कण्डेय पुराण में आठ सिद्धियों का वर्णन इस प्रकार आया है-

अणिमा महिमा चैव लघिमा गरिमा तथा .
प्राप्तिः प्राकाम्यमीशित्वं वशित्वं चाष्ट सिद्धयः ॥

अर्थ - अणिमा , महिमा, लघिमा, गरिमा तथा प्राप्ति प्राकाम्य इशित्व और वशित्व - ये आठ सिद्धियां हैं.

'सिद्धि' शब्द का अर्थ ऐसी पारलौकिक और आत्मिक शक्तियों से है जो तप और साधना के द्वारा प्राप्त होती हैं. शास्त्रों में अनेक प्रकार की सिद्धियों का वर्णन हैं जिन में आठ सिद्धियां अधिक प्रसिद्ध है जिन्हें 'अष्टसिद्धि' कहा जाता है और जिन का वर्णन श्लोक में किया गया है . गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखी गई श्री हनुमान चालीसा वह चौपाई है जिसमें तुलसीदास जी बताते हैं कि हनुमान जी आठ सिद्धियों से संपन्न हैं. अष्ट सिद्धियां वे सिद्धियाँ हैं, जिन्हें प्राप्त कर व्यक्ति किसी भी रूप और देह में वास करने में सक्षम हो सकता है. वह सूक्ष्मता की सीमा पार कर सूक्ष्म से सूक्ष्म तथा जितना चाहे विशालकाय हो सकता है.

Advertisement

1. अणिमा : अष्ट सिद्धियों में सबसे पहली सिद्धि अणिमा हैं, जिसका अर्थ! अपने देह को एक अणु के समान सूक्ष्म करने की शक्ति से हैं. जिस तरह हम अपनी नग्न आंखों से एक अणु को नहीं देख सकते, उसी तरह अणिमा सिद्धि प्राप्त करने के बाद दूसरा कोई व्यक्ति सिद्धि प्राप्त करने वाले को नहीं देख सकता हैं. साधक जब चाहे एक अणु के बराबर का सूक्ष्म देह धारण करने में सक्षम होता हैं.

2. महिमा : अणिमा के ठीक विपरीत प्रकार की सिद्धि हैं महिमा, साधक जब चाहे अपने शरीर को असीमित विशालता करने में सक्षम होता है, वह अपने शरीर को किसी भी सीमा तक फैला सकता हैं.

3. गरिमा : इस सिद्धि को प्राप्त करने वाला साधक अपने शरीर के भार को असीमित तरीके से बढ़ा सकता हैं. साधक का आकार तो सीमित ही रहता हैं, लेकिन उसके शरीर का भार इतना बढ़ जाता हैं कि उसे कोई शक्ति हिला नहीं सकती हैं.

4. लघिमा : साधक का शरीर इतना हल्का हो सकता है कि वह पवन से भी तेज गति से उड़ सकता हैं. उसके शरीर का भार न के बराबर हो जाता हैं.

5. प्राप्ति : साधक बिना किसी रोक-टोक के किसी भी स्थान पर, कहीं भी जा सकता हैं. अपनी इच्छानुसार अन्य मनुष्यों के सनमुख अदृश्य होकर, साधक जहां  जाना चाहें वही जा सकता हैं तथा उसे कोई देख नहीं सकता हैं.

Advertisement

6. प्रकाम्य : साधक किसी के मन की बात को बहुत सरलता से समझ सकता हैं, फिर सामने वाला व्यक्ति अपने मन की बात की अभिव्यक्ति करें या नहीं.

7. ईशत्व : यह भगवान की उपाधि हैं, यह सिद्धि प्राप्त करने से पश्चात साधक खुद ही ईश्वर स्वरूप हो जाता है, वह संसार पर अपना आधिपत्य स्थापित कर सकता हैं.

8. वशित्व : वशित्व प्राप्त करने के वाला साधक किसी भी व्यक्ति को अपना दास बनाकर रख सकता हैं. वह जिसे चाहें अपने वश में कर सकता हैं या किसी के भी जय-पराजय का कारण बन सकता हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement