ना बैंड-बाजा, ना तामझाम... 2023 बैच के IAS कपल ने अलवर के मिनी सचिवालय में सादगी से रचाई शादी

राजस्थान के अलवर में बुधवार को एक ऐसी शादी हुई, जो अपनी सादगी के कारण चर्चा का विषय बन गई. 2023 बैच के आईएएस अधिकारी माधव भारद्वाज और अदिति वासने ने अलवर के मिनी सचिवालय में बेहद सरल तरीके से मैरिज रजिस्टर्ड कराई. इस दौरान न बैंड-बाजा था, न ढोल-नगाड़े और न ही कोई भव्य समारोह. केवल परिवार के करीबी सदस्य और कुछ अधिकारी मौजूद रहे.

Advertisement
आईएएस माधव और अदिति ने बेहद सादगी से रचाई शादी. (Photo: ITG) आईएएस माधव और अदिति ने बेहद सादगी से रचाई शादी. (Photo: ITG)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

साल 2023 बैच के आईएएस माधव भारद्वाज और अदिति वासने बुधवार को अलवर के मिनी सचिवालय में शादी के बंधन में बंध गए. इस दौरान न तो बैंड बाजा था, न ढोल नगाड़ा और न ही कोई शोर शराबा. दोनों अधिकारियों ने कलेक्टर अर्पिता शुक्ला के समक्ष शादी रजिस्टर्ड करवाई. इस दौरान दोनों के माता-पिता और भाई-बहन मौजूद थे.

माधव भारद्वाज अलवर में एसडीएम के पद पर तैनात हैं. वहीं उनकी पत्नी अदिति वासने गुजरात के जामनगर में एसडीएम हैं. आज शादियों में जहां लाखों करोड़ों रुपए खर्च होते हैं, वहीं बुधवार को अलवर के मिनी सचिवालय में दो आईएएस अधिकारियों की शादी चर्चा का विषय बन गई.

Advertisement

मसूरी के रहने वाले राजकुमार भारद्वाज के पुत्र माधव भारद्वाज अलवर में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं. वहीं उनकी पत्नी अदिति वासने मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं. उनके पिता व्यापारी हैं और वो तीन भाई-बहन हैं. 

यह भी पढ़ें: एमपी के चर्चित IAS अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, "एमपी के चर्चित IAS अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी,  दो पत्नियां हैं कलेक्टर और तीसरी डिप्टी सेक्रेटरी

माधव और अदिति ने बताया कि दोनों की मुलाकात आईएएस ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. मुलाकात प्यार में बदली तो दोनों ने शादी करने और साथ रहने का फैसला कर लिया. दोनों आईएएस अधिकारियों ने परिवार की सहमति के बाद बुधवार को अलवर कलेक्टर अर्पिता शुक्ल के सामने अपनी मैरिज रजिस्टर्ड करवाई. इस दौरान मिनी सचिवालय के अधिकारी मौजूद रहे.

मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से भी पूरी करेंगे शादी की रस्में

Advertisement

माधव व अदिति ने बताया कि वो लोग मुहूर्त देखकर मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से भी शादी की सभी रस्में करेंगे. लेकिन वो कार्यक्रम भी बिना किसी शोर शराबे व दिखावे के होगा.  कार्यक्रमों में परिवार के लोग शामिल होंगे, क्योंकि हिंदू धर्म में बिना अग्नि के फेरे लिए और बिना रीति रिवाज के शादी को पूर्ण नहीं माना जाता है. इसलिए दोनों ने आगामी मुहूर्त पर परिवार की मौजूदगी में मंदिर में शादी का फैसला लिया है. दोनों आईएएस बैच के टॉपर रहे हैं और पहले ही प्रयास में आईएएस बने. माधव को राजस्थान कैडर, जबकि अदिति को गुजरात कैडर मिला. दोनों की शादी से परिवार के लोग बेहद खुश हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement