Monsoon Rains: राजस्थान में मॉनसून की देर से वापसी, जानें कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के आखिरी हफ्ते तक पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. IMD ने राज्य से मॉनसून की विदाई में देरी होने की बात कही है. आमतौर पर, सितंबर के मध्य तक राज्य से मॉनसून विदा हो जाता है.

Advertisement
Rajasthan Rain Rajasthan Rain

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

राजस्थान में कई दिनों से बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है. आने वाले कुछ और दिन भी राज्य में बरसात का दौर जारी रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने इस बार मॉनसून के देर से वापसी की भविष्यवाणी की है. आईएमडी के मुताबिक, राज्य में फिर से सक्रिय हुए मॉनसून के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है.

Advertisement

इस बार देर से विदा होगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के आखिरी हफ्ते तक पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की पूरी संभावना है और मॉनसून की विदाई में देरी हो सकती है. आमतौर पर, सितंबर के मध्य तक राज्य से मॉनसून विदा हो जाता है.

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. आईएमडी ने कहा कि मंगलवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हनुमानगढ़ के संगरिया में 6.5 मिमी, अजमेर में 6.2 मिमी, बाड़मेर में 4.8 मिमी और डबोक में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, प्रतापगढ़, धौलपुर, बांसवाड़ा और राजसमंद सहित कई अन्य जिलों में भारी बारिश हुई.

इन इलाकों में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार को राज्य में सर्कुलेशन सिस्टम दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर स्थित था. वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक और नया सर्कुलेशन सिस्टम बन गया है. विभाग ने कहा कि इस सिस्टम के कारण 19 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहे और जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश देखी गई.

Advertisement

वहीं, 20 सितंबर से जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश में कमी देखी जाएगी. इसके बाद केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इसी तरह पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों में बारिश में कमी आएगी. 22 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश फिर से शुरू होने की संभावना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement