राजस्थान के बाड़मेर जिले की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई. रिफाइनरी की CDU यानी क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में आग लगी और धुएं के बड़े-बड़े गुबार आसमान में उठने लगे. यह आग उस वक्त लगी जब कल यानी 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे. फिलहाल उनके प्रोग्राम को टाल दिया गया है. राजस्थान के मुख्य सचिव मौके पर पहुंचे और आसपास का इलाका खाली करवाया गया.
जैसे ही आग की खबर फैली, बालोतरा और आसपास के इलाकों से दर्जनों दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू हुआ. थोड़े देर में फिर आग पर काबू पा लिया. राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास खुद मौके पर पहुंचे. बालोतरा के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल भी तुरंत वहां पहुंचे.
एहतियात के तौर पर CDU यूनिट और उसके आसपास के पूरे इलाके को खाली करवा दिया गया. दमकल की टीमें आग पर काबू पा लिया है. आग क्यूं लगा, इसे पता करने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
PM मोदी के उद्घाटन पर क्या असर पड़ेगा?
यह आग ऐसे वक्त लगी है जब कल यानी 21 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी इसी रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे. यह एक बहुत बड़ा कार्यक्रम था. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम टल गया है. आग पर काबू पा लिया गया है और किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं है.
पचपदरा रिफाइनरी क्या है?
पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान के बाड़मेर जिले में बन रही एक बहुत बड़ी तेल रिफाइनरी है. यह रिफाइनरी कच्चे तेल को पेट्रोल, डीजल और दूसरे ईंधन में बदलती है. यह राजस्थान की पहली बड़ी रिफाइनरी है और इसे राज्य के लिए बहुत बड़ा आर्थिक प्रोजेक्ट माना जाता है.
यह भी पढ़ें: हाईवे पर सरसों तेल के टैंकर में हुआ छेद, ग्रामीणों में मची लूटने की होड़- VIDEO
किसने क्या कहा?
राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में हुई घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी पूरे राजस्थान के लिए गर्व की बात है. ऐसे समय पर वहां कोई घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने सभी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना भी की. वहीं, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने इस घटना को “गंभीर और चिंताजनक” बताया.
आग लगने से पहले क्या था ग्राउंड पर तैयारियां?
प्रधानमंत्री की सभा को लेकर बीजेपी के साथ मिलकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियों को मूल रूप देना शुरू कर दिया था. हालांकि, 21 अप्रैल को आखातीज है और आखातीज को मारवाड़ में सावे (शादियों) का दिन होता है. इस लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए भीड़ जुटाना बीजेपी नेताओं के लिए बड़ी चुनौती होगी.
सबसे बड़ी बात यह कि मारवाड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए इतना बड़ा डोम कहीं नहीं लगा। चाहे वो जोधपुर हो या बाड़मेर या बालोतरा के पचपदरा. इस इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक आधा दर्जन से अधिक बार सभाएं कर चुके है. लेकिन, इस बार की सभा के लिए लगभग दुगुना डोम लगाया गया है.
बीजेपी के नेताओं का दावा है कि देश के प्रधानमंत्री हाई टेक्नोलॉजी की इस रिफाइनरी का लोकार्पण करने आ रहे हैं. इसको लेकर लोगों में उत्साह है और 2 लाख से अधिक लोग इस सभा में शरीक होंगे.
दिनेश बोहरा