'मुझे भी दिला महिंद्रा Thar...' युवक को दोस्तों ने बनाया बंधक, पिस्टल दिखाकर 50 लाख मांगे, 20 लाख लेकर छोड़ा

राजस्थान के नागौर (Nagaur) में कुछ युवकों ने अपने दोस्त को बंधक बनाकर पिस्टल दिखाकर 50 लाख रुपये की डिमांड की. जब इतने रुपये की व्यवस्था करने में परिवार के लोगों ने असमर्थता दिखाई तो आरोपियों ने युवक को पानी के हौद में गिराने की बात कही. इसके बाद परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे 20 लाख रुपये की व्यवस्था की.

Advertisement
दोस्तों ने युवक को किया किडनैप. (Representational image) दोस्तों ने युवक को किया किडनैप. (Representational image)

केशाराम गढ़वार

  • नागौर,
  • 06 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

राजस्थान के नागौर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक को उसके दोस्तों ने कॉल करके बुलाया. इसके बाद जब युवक अपनी थार से पहुंचा तो दोस्तों ने उसे किडनैप कर बंधक बना लिया. इसी के साथ जान से मारने की धमकी दी. युवक के भाई से 20 लाख रुपये की फिरौती ले ली, और फिर मौके से फरार हो गए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना नागौर में जायल के खिंयाला की है. दरअसल, युवक महिंद्रा थार लेकर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने पहुंचा था. दोस्तों ने युवक को कॉल किया था. जब युवक थार लेकर पहुंचा तो उसके दोस्तों ने कहा कि थार गाड़ी हमें भी दिलवा. इस पर युवक ने जब असमर्थता जताई तो उसके दोस्तों ने उसे बंधक बना लिया. इसके बाद पिस्टल दिखाकर 50 लाख रुपये की मांग की. आरोपियों ने युवक से कहा कि रुपये नहीं दे सकता तो हमें गाड़ी तो दिला.

यह भी पढ़ें: उधार नहीं चुकाने पर हो गया अपहरण, झारखंड पुलिस ने 4 घंटे में पड़ोसी राज्य से कराया मुक्त, फिर आया सच सामने

जब युवक ने पैसे और कार दिलाने में असमर्थ होने की बात कही तो आरोपी उसे पानी से भरे हौद में पटकने को उतारू हो गए. इसके बाद उसके परिजनों ने 20 लाख रुपये की व्यवस्था करने की बात कही. युवक के भाई ने परिजनों और रिश्तेदारों से 20 लाख रुपये इकट्ठे किए और आरोपियों को पहुंचाए, तब जाकर युवक को छोड़ा. आरोपी अपने दोस्त को छोड़कर रुपये लेकर मौके से फरार हो गए.

Advertisement

यह है पूरा मामला

नागौर के जायल थाने में बीदासर तहसील के दुंकर गांव के रहने वाले राम अवतार पुत्र खीवाराम ने शिकायत दर्ज कराई है. इसमें कहा गया है कि उसके दोस्त सहीराम ने उसे फोन कर मिलने के बहाने खिंयाला गांव बुलाया था. वह अपनी महिंद्रा थार गाड़ी लेकर सहीराम से मिलने पहुंचा.

खिंयाला गांव के पास सहीराम और शैतानराम मिले. इस दौरान वहां एक और दोस्त बाइक से आ गया. इसके बाद हम तीनों गाड़ी में बैठकर बातें करने लगे. इतने में एक युवक पीछे से आया और सिर में प्लास्टिक कट्टा डाल दिया. उन तीनों ने मुझे एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया.

सहीराम ने पिस्टल दिखाकर 50 लाख रुपये की मांग की. उसने कहा कि घरवालों से रुपये मंगवा, नहीं तो मार देंगे. जब मना किया तो उन्होंने कहा कि यदि पैसे नहीं दे सकता तो इसे पानी के हौद में डाल देंगे. इसके बाद भाई से बात की. परिजनों ने जैसे-तैसे 20 लाख रुपये की व्यवस्था की. फिर भाई आरोपियों के द्वारा बताई गई जगह पर पहुंचा और रुपये दे दिए.

आरोपियों ने रुपये लेने के बाद मुझे दूसरी जगह पर उतार दिया. आरोपी पैसे लेकर मौके से फरार हो गए. पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 143, 342, 364ए, 365 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने 20 वर्षीय मुकेश उर्फ गुलजार और 22 वर्षीय तेजाराम को गिरफ्तार कर लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement