जयपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़ा एक्शन... मालवीय नगर-जगतपुरा मार्ग से हटाए जाएंगे धार्मिक स्थल, भारी पुलिस बल तैनात

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर से जगतपुरा तक जाने वाले मुख्य मार्ग को चौड़ा करने के लिए सड़क सीमा (राइट ऑफ वे) में आने वाले धार्मिक स्थलों (नंदपुरी में मस्जिद सहित) को हटाने की बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है. इस संवेदनशील अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) और जयपुर पुलिस ने सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए हैं.

Advertisement
जयपुर पुलिस की कार्रवाई को लेकर तैयारियां पूरी.(Photo: ITG) जयपुर पुलिस की कार्रवाई को लेकर तैयारियां पूरी.(Photo: ITG)

शरत कुमार

  • जयपुर ,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

Rajasthan News: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) और जयपुर पुलिस प्रशासन शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है. मालवीय नगर से जगतपुरा तक जाने वाली मुख्य सड़क को चौड़ा करने के लिए नंदपुरी में सड़क सीमा (राइट ऑफ वे) के भीतर आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने की पूरी तैयारी कर ली गई है. इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े इसके लिए भारी पुलिस अमले को जमीन पर उतारा गया है.

Advertisement

कार्रवाई को बिना किसी गतिरोध और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण और पुलिस ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है.

इस पूरे सुरक्षा चक्र की कमान 50 सीनियर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी संभालेंगे. कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम को तैनात किया गया है, जो किसी भी विपरीत हालात से निपटने के लिए तैयार रहेगी.

अफवाह फैलाई तो होगी जेल
इस संवेदनशील कार्रवाई के मद्देनजर जयपुर पुलिस कमिशनर सचिन मित्तल ने सख्त हिदायत जारी की है. उन्होंने साफ किया कि सड़क सीमा में आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने की इस प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान सोशल मीडिया या डिजिटल मीडिया पर धार्मिक उन्माद या नफरत फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद कठोरता से पेश आएगी.

पुलिस आयुक्त ने अंदेशा जताते हुए कहा, "इस कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्व अथवा शरारती प्रवृत्ति के लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों पर वीडियो, भ्रामक पोस्ट या अफवाहें प्रसारित करने का प्रयास कर सकते हैं. ऐसे किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »