लापरवाही! अधीक्षक का ड्राइवर बना डॉक्टर, मरीजों को दवाई देते और इंजेक्शन लगाते Video वायरल

राजस्थान के जयपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां शहर के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल में ड्राइवर द्वारा मरीजों को दवाई देने और इंजेक्शन लगाने की बात सामने आई है. पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी रिपोर्ट मांग ली है.

Advertisement
मरीजों को दवाई देता और इंजेक्शन लगाता ड्राइवर मरीजों को दवाई देता और इंजेक्शन लगाता ड्राइवर

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 22 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

राजस्थान के जयपुर में शहर के दूसरे सबसे बड़े जयपुरिया हॉस्पिटल में ड्राइवर द्वारा मरीजों का इलाज किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि ड्राइवर इमरजेंसी वार्ड के अंदर मरीजों को इंजेक्शन तक लगाता था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

मरीजों को इंजेक्शन लगाते और दवाई देते वीडियो वायरल

लोगों का आरोप है कि डॉक्टर की गैरमौजूदगी में मरीज के ड्रीप बदलने से लेकर दवाइयों तक की सलाह ड्राइवर ही देता था. जिससे अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ भी परेशान था. लेकिन बात अस्पताल के अधीक्षक के ड्राइवर की थी तो सबने चुप्पी साध ली, लेकिन अब किसी स्टाफ ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'डीजल बसें न भेजें...', दिल्ली में प्रदूषण के बीच गोपाल राय ने यूपी, हरियाणा और राजस्थान को लिखी चिट्ठी

इमरजेंसी के अंदर मरीजों को इंजेक्शन लगाने वाले ड्राइवर का नाम नाहर सिंह है. नाहर जयपुरिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेश मंगल का ड्राइवर बताया जा रहा है. इसको लेकर जब डॉ. महेश मंगल से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि मामला बेहद गंभीर है. डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के अलावा किसी को भी इलाज की अनुमति नहीं है. अस्पताल के ड्राइवर नाहर सिंह द्वारा इमरजेंसी वार्ड में इलाज करने वाला वीडियो देखते ही इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज से भी बात की है.

स्वास्थ्य विभाग ने अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट

मामले में अधीक्षक ने सफाई देते हुए कहा कि शुक्र है किसी मरीज की तबीयत नहीं बिगड़ी नहीं, तो मामला गंभीर हो जाता. पहले किसी भी अस्पताल स्टाफ ने इसकी शिकायत नहीं की थी. लेकिन अब शिकायत के बाद जांच कमेटी बनाई गई है. जिसकी रिपोर्ट आते ही एक्शन लिया जाएगा. वहीं, पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग ने भी अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है. 

Advertisement

इधर मामले में इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज ने बताया कि सर्विस प्रोवाइडर के जरिए ठेके पर लगे ड्राइवर नाहर सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement