सरिस्का के जंगल में विदेशी डॉक्टरों ने ग्रामीण महिलाओं संग लगाए ठुमके, राजस्थानी संस्कृति में रंगे युवा

सरिस्का क्षेत्र में वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ट्रेनिंग के दौरान 20 से ज्यादा देशों के पशु चिकित्सक हरिपुरा गांव पहुंचे. विदेशी महिला डॉक्टरों ने राजस्थानी घाघरा लुगड़ी पहनकर ग्रामीण महिलाओं के साथ राजस्थानी और हरियाणवी गानों पर डांस किया. उन्होंने राजस्थानी व्यंजनों का आनंद लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

Advertisement
सरिस्का के जंगल में विदेशी डॉक्टरों ने किया डांस (Photo: Screengrab) सरिस्का के जंगल में विदेशी डॉक्टरों ने किया डांस (Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर ,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST

अलवर के सरिस्का क्षेत्र में विदेशी पशु चिकित्सकों का अनोखा अंदाज सामने आया है. वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से सरिस्का में पशु चिकित्सा की विशेष ट्रेनिंग कराई जा रही है. इस ट्रेनिंग में 20 से ज्यादा देशों के 40 से 50 पशु चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं.

सरिस्का के डीएफओ अभिमन्यु सहरन ने बताया कि यह 18 दिनों की ट्रेनिंग 9 फरवरी से शुरू हुई है और 27 फरवरी तक चलेगी. इस दौरान डॉक्टरों की टीम जंगल के अलग-अलग हिस्सों में जाकर वन्यजीवों के भोजन, शौच और उनकी परेशानियों का अध्ययन कर रही है. साथ ही रिसर्च भी की जा रही है.

Advertisement

सरिस्का में विदेशी पशु चिकित्सकों की 18 दिनों की विशेष ट्रेनिंग

ट्रेनिंग के दौरान विदेशी महिला डॉक्टरों की एक टीम सरिस्का के जंगल में बसे हरिपुरा गांव पहुंची. यहां उन्होंने ग्रामीण जीवन को करीब से देखा और समझा. गांव की महिलाओं ने उनका स्वागत किया और राजस्थानी संस्कृति से परिचय कराया.

विदेशी डॉक्टरों को राजस्थानी पहनावा और खान-पान काफी पसंद आया. उन्होंने घाघरा और लुगड़ी पहनकर खुद को पूरी तरह राजस्थानी रंग में ढाल लिया. इसके बाद उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ राजस्थानी और हरियाणवी गानों पर जमकर डांस किया और ठुमके लगाए.

राजस्थानी और हरियाणवी गानों पर ग्रामीण महिलाओं संग लगाए ठुमके

इन खास पलों को टूरिस्ट गाइड, ड्राइवर और वाइल्डलाइफ टीम ने कैमरे में कैद किया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह काफी पसंद किया जा रहा है. विदेशी डॉक्टरों का यह अनोखा अंदाज सरिस्का में चर्चा का विषय बन गया है.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement