नदी किनारे शख्स को मगरमच्छ ने पानी में खींचा, आधे घंटे तक दोनों के बीच चली जंग और फिर...

राजस्थान के धौलपुर में चंबल नदी किनारे एक शख्स को मगरमच्छ ने पानी के अंदर खींच लिया. हालांकि युवक ने हिम्मत दिखाई और आधे घंटे तक दोनों के बीच जिंदगी और मौत की जंग चलती रही. इसी दौरान युवक की आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाला. मगरमच्छ ने युवक को बुरी तरह घायल कर दिया है.

Advertisement
धौलपुर में मगरमच्छ ने शख्स को किया घायल धौलपुर में मगरमच्छ ने शख्स को किया घायल

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर,
  • 03 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 9:31 PM IST

राजस्थान के धौलपुर में नदी किनारे जानवरों को चराने गए एक शख्स को मगरमच्छ ने पानी के अंदर खींच लिया. करीब आधे घंटे तक मगरमच्छ से जिंदगी की जंग लड़ने के बाद किसी तरह युवक की जान बच गई. हालांकि उसके पैर को मगरमच्छ ने बुरी तरह जख्मी कर दिया. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

घटना बसई डांग थाना क्षेत्र के कस्बा नगर गांव की है जहां चंबल नदी के किनारे पशुओं को चराने गए एक शख्स को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया. पशु पालक करुआ ने साहस का परिचय देते हुए वह मगरमच्छ से जिंदगी की लड़ाई लड़ता रहा. 

Advertisement

पशु पालक और मगरमच्छ के बीच करीब आधे घंटे तक लड़ाई होती रही. पशु पालक की चीख पुकार सुन कर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पशु पालक को मगरमच्छ से बचाया. मगरमच्छ के हमले में पशु पालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों ने धौलपुर शहर के दर्शन हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. 

मगरमच्छ ने पशु पालक के एक पैर और एक हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया है.  32 साल के पशु पालक करुआ ने बताया कि उसने सोचा कि गुरु पूर्णिमा के मौके पर नदी में स्नान कर लेना चाहिए.

जब करुआ नदी किनारे स्नान कर रहा था उसी दौरा पानी के अंदर छिप कर बैठे विशाल मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे पानी के अंदर खींच लिया. पशु पालक ने हिम्मत जुटाई और वो मगरमच्छ से लड़ता रहा. पशु पालक की चीख पुकार सुन कर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाया.

Advertisement

धौलपुर में चंबल किनारे बसे गांव के ग्रामीणों पर अक्सर मगरमच्छ हमला करते रहते हैं. ग्रामीणों की लापरवाही के कारण आए दिन वहां हादसे होते हैं. बता दें कि धौलपुर जिले से होकर गुजरने वाली चंबल नदी में मगरमच्छों और घड़ियालों की संख्या अधिक है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement