लाइसेंस गारमेंट का, अंदर बन रहे थे पटाखे... ब्लास्ट में जिंदा जले 7 मजदूर, भिवाड़ी अग्निकांड की पूरी कहानी

राजस्थान में भिवाड़ी के खुशखेड़ा स्थित औद्योगिक एरिया में संचालित पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड में 7 मजदूर जिंदा जल गए थे. इस मामले में पुलिस ने कंपनी के संचालक हेमंत शर्मा और मैनेजर अभिनंदन को गिरफ्तार किया है. फैक्ट्री और एक गोदाम से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, पटाखे, कच्चा माल, तैयार पटाखे बरामद हुए हैं.

Advertisement
पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में पुलिस ने लिया एक्शन. (Photo: Screengrab) पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में पुलिस ने लिया एक्शन. (Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • भिवाड़ी,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कंपनी संचालक हेमंत शर्मा और मैनेजर अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है. दरअसल, सोमवार को फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट के साथ आग लग गई थी. आग लगने से सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी.

Advertisement

जांच में सामने आया कि गारमेंट फैक्ट्री के लाइसेंस पर अवैध रूप से पटाखा निर्माण और भंडारण का काम चल रहा था. हादसा इतना भयावह था कि मजदूरों के शव बुरी तरह जल गए और हड्डियां तक राख में बदल गईं. इस पूरे मामले में रीको के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी, क्योंकि पहले भी रीको के अधिकारियों द्वारा प्लॉट का गलत तरह से रूपांतरण करके उसका अलॉटमेंट किया गया था.

यहां गारमेंट फैक्ट्री के लाइसेंस पर अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था. इस दौरान वहां काम करने वाले 7 श्रमिक जिंदा जल गए, सभी की मौके पर ही मौत हो गई. शव कंकाल में बदल गए.

इस मामले में पुलिस ने मैनेजर अभिनंदन को हिरासत में लिया, उससे पूछताछ के आधार पर फैक्ट्री के संचालक हेमंत शर्मा को भी हिरासत में लिया गया. दोनों से पूछताछ की गई, इसके बाद रीको प्लॉट पर छापा मारा. यह मेसर्स कात्याल लॉजिस्टिक और लक्ष्मी एलॉयज के नाम पर संचालित की जा रही थी. जबकि अंदर बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: फतेहपुर के पटाखा मार्केट में लगी भीषण आग, धमाकों की गूंज से दहला इलाका, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

जांच टीम ने यहां भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं. इनका मालिक हेमंत शर्मा है, जो भिवाड़ी डीएसटी में कार्यरत पुलिस कर्मी का भाई है. उसी की आड़ में इसका भाई विस्फोट का बड़ा कारोबार करता था. जांच में सामने आया कि काफी समय से इस क्षेत्र में यह काम चल रहा था. उसकी कंपनी में सोमवार को ब्लास्ट हुआ था.

पुलिस ने फैक्ट्री संचालक हेमंत शर्मा और फैक्ट्री के मैनेजर अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. एडिशनल एसपी अतुल साहू ने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है. दोनों फैक्ट्री और एक गोदाम हेमंत के हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या हेमंत किसी पुलिसकर्मी का भाई है तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की.

अतुल साहू ने कहा कि उसका भाई पुलिस में है और डीएसटी भिवाड़ी में है. पुलिसकर्मी की भूमिका भी जांच की जाएगी कि वो उसको किस रूप में कहां तक संरक्षण दे रहा था या नहीं दे रहा था. अतुल साहू ने कहा कि इस मामले में रीको के अधिकारियों की संलिप्त नजर आई है. रीको के अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी. उन्होंने गलत तरह से प्लॉट का कन्वर्जन किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement