अलवर: मिट्टी में दिखे हाथ-पैर तो खुला बड़ा हत्याकांड, टैटू से हुई लाश की पहचान

अलवर जिले के खेड़ली के पास भरतपुर सीमा में सामतपुरा गांव के जंगलों में 21 वर्षीय युवक का शव मिट्टी में दबा मिला. शरीर पर चोट के निशान पाए गए. हाथ पर लिखे नाम और सोशल मीडिया की मदद से मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. हत्या कर शव दबाने की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement
मिट्टी में दबा मिला युवक का शव (Photo: itg) मिट्टी में दबा मिला युवक का शव (Photo: itg)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

राजस्थान में अलवर जिले के खेड़ली के पास भरतपुर सीमा में आने वाले सामतपुरा गांव के जंगलों में एक युवक का शव पहाड़ की तलहटी में मिट्टी में गड़ा हुआ मिला. शरीर पर मारपीट में चोट के निशान मिले हैं. युवक के एक हाथ पर अंग्रेजी में पवन खेरली गुदा हुआ था. सोशल मीडिया की मदद से मृतक की पहचान नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है. नरेंद्र शर्मा के खिलाफ गैंग रेप, लूट व मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं.

Advertisement

दरअसल,स गांव सामतपुरा में कुछ लोग सुबह के समय शौच के लिए गए थे. इस दौरान उनको पहाड़ की तलहटी की मिट्टी में व्यक्ति के हाथ पैर दिखाई दिए. इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई. जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए. घटना से पुलिस को अवगत कराया गया और खेडली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी को खोजना शुरू किया. मिट्टी के नीचे से एक युवक का शव निकला. 

कुछ देर में मौके पर पटवारी गिरदावर को बुलाया गया. इस दौरान जिस जगह पर युवक का शव मिला वो क्षेत्र खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र जिला भरतपुर का निकला. मौके पर भुसावर डिप्टी वीरेंद्र शर्मा व खेड़ली मोड़ थाना प्रभारी राजेश कसाना सहित अन्य पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. मौके पर डॉग स्क्वायड टीम व एफएसएल टीम को बुलाया गया. इस दौरान साक्षय जुटाए गए.

Advertisement

मृतक की उम्र करीब 20 साल के आसपास लग रही थी. शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे. इस पर पुलिस ने मृतक की फोटो आसपास क्षेत्र के थाना में भेजी और वहां मौजूद लोगों ने मृतक की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की. सोशल मीडिया की मदद से 5 घंटे बाद मृतक की पहचान हो पाई. मृतक युवक की पहचान नरेंद्र कुमार उम्र 21 साल पुत्र शिव शंकर शर्मा निवासी वार्ड नंबर 9 समूची फाटक के पास खेड़ली अलवर के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलने के बाद नरेंद्र के परिजन पुलिस के पास पहुंचे. 

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी. घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने बताया कि नरेंद्र शर्मा के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, लूट सहित अन्य विभिन्न गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा. शुरुआती जांच में हत्या करके शव को मिट्टी में दबाने का मामला सामने आया है.

 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »