गर्दन, हाथ-पैर पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार, हैवान बने पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

अलवर के मालाखेड़ा क्षेत्र में एक पति ने बकरी चराकर लौटने के बाद अपनी सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. आरोपी ने गर्दन, हाथ और पैरों पर कई वार किए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. घटना के कारणों की जांच जारी है.

Advertisement
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा (Photo: Screengrab) पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा (Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर ,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

राजस्थान के अलवर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के खेडली पिचनौत गांव की है, जहां रविवार शाम को यह वारदात हुई. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी कालूराम मीणा बकरी चराने का काम करता है. रविवार शाम करीब 6 बजे वह बकरियां चराकर घर लौटा. उस समय उसकी पत्नी पुनी देवी खेत से मजदूरी कर घर आई थी और थकान के कारण सो रही थी. इसी दौरान कालूराम ने घर में सो रही अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी की गर्दन, हाथ और पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए. हमले की गंभीरता इतनी ज्यादा थी कि पुनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. मामले में मृतका के भाई धनपाल मीणा ने मालाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

मालाखेड़ा थाना प्रभारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी कालूराम मीणा ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Advertisement

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. बताया जा रहा है कि उसने पहले भी अपने बेटे समेत अन्य व्यक्ति की हत्या की थी. इस खुलासे के बाद मामला और गंभीर हो गया है.

पुलिस ने मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों के बीच इस बात की चर्चा है कि आखिर इतनी निर्मम हत्या क्यों की गई. लोगों का कहना है कि पुनी देवी का स्वभाव सरल था और घर में कभी झगड़े की बात सामने नहीं आई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement